कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर गांव में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात चोर ने घर में अकेली मौजूद दस वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नौवापुर गांव निवासी दिलीप पटेल मजदूरी के सिलसिले में प्रयागराज गए थे। उनकी पत्नी उमा बच्चों के लिए दवा लेने चायल गई थी। घर पर उनकी 10 वर्षीय बेटी राशि अकेली थी। इसी दौरान दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ मारपीट की और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे करीब पचास हजार रुपये नकद, सोने की चेन, लॉकेट, पट्टी और अंगूठी लेकर चोर फरार हो गया। सहमी बच्ची ने मोबाइल से अपनी मां को घटना की जानकारी दी...