Kausambi News: बेखौफ बदमाशों ने सेल्समैन को लूटा, मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में चरवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी के साथ आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पिपरी थाना क्षेत्र के दूल्हापुर गांव निवासी अमन कुमार पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि वह चरवा के बलीपुर टाटा स्थित देशी शराब की दुकान का सेल्समैन है। गुरुवार की रात दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। रेहणा गांव के समीप दो बाइक से आए बदमाशों ने रोक लिया था। बदमाश मोबाइल फोन व रुपयों के भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.