Kausambi News: बेखौफ चोरों ने दो मकानों से लाखों का माल उड़ाया
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार रात बेखौफ चोरों ने दो घरों से नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी ने जल्द ही खुलासा कराने की बात कही है। बहादुरपुर निवासी सुषमा देवी पत्नी बिहारीलाल ने बताया कि दीवार फांदकर मध्य रात्रि के करीब चोर पहले पड़ोसी बनवारीलाल के यहां दाखिल हुए। उसके यहां से 70 हजार रुपया नकद, लगभग इतनी ही कीमत के गहने, कपड़ा, अभिलेख आदि उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने सुषमा के मकान को निशाना बनाया। उसके घर से पांच हजार रुपया नकद व तकरीबन 50 हजार रुपये के गहने, कपड़ा, बर्तन, बक्सा उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.