Kausambi News: बेकाबू डंपर में फंसा किशोर 50 मीटर तक घिसटा, मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे के पास सोमवार सुबह बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। डंपर के अगले हिस्से में फंसा किशोर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे तक करारी-मंझनपुर मार्ग पर जाम लगाए रखा। बाद में डीएसपी के आश्वासन पर रास्ता बहाल किया गया। हालांकि, सुबह का समय व लिंक रूट समीप होने के कारण जाम लंबा नहीं लग सका। कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव का कृष्ण कुमार केसरवानी (14) पुत्र मिथिलेश बचपन से अपने ननिहाल ओसा में नाना शीतला प्रसाद के यहां रह रहा था। सोमवार की सुबह वह साइकिल से करारी रोड की तरफ टहलने जा रहा था। इसी दौरान करारी की ओर से ओवरलोड गिट्टी लादकर तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उसे टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.