Kausambi News: बेकाबू डंपर ने युवक को रौंदा, मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: बेकाबू डंपर ने सोमवार की दोपहर सड़क पार कर रहे किसान को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली निवासी शिवचंद रैदास (30) पुत्र हीरालाल रैदास खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार की दोपहर वह किसी काम से स्थानीय चौराहा गए थे। वहां सड़क पार करते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। डंपर का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण शिवचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ट्रक की टक्कर से युवक की हालत गंभीर वहां इलाज के बाद मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.