कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: कौशाम्बी में सरायअकिल कस्बे के पटेल चौराहे पर सोमवार दोपहर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटी की एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा महिला का सगा भाई मामूली तौर पर घायल हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुदौना शुक्लान गांव की 35 वर्षीय वंदना शुक्ला पत्नी चिरंजीव शुक्ला गृहणी थीं। उनका मायका कौशाम्बी के चरवा इलाके के सुकवारी गांव में है। उनकी भाभी बीमार होने की वजह से सरायअकिल स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार सुबह वह बीमार भाभी को देखने अपने भाई विकास त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र बाबू त्रिपाठी व डेढ़ वर्षीय बेटी गौरंगी शुक्ला के साथ हॉस्पिटल गई थीं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। लौटते वक्त पटेल ...