कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र में धन्नी गांव के समीप गुरुवार सुबह बेकाबू कार ने बालिका को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बालिका ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वह पानी भरकर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। धन्नी गांव निवासी फूलचंद की आठ वर्षीय पुत्री सुमित्रा गुरुवार सुबह करीब छह बजे घर के पास ही स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने गई थी। वह बाल्टी में पानी लेकर जीटी रोड के किनारे-किनारे अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान कानपुर की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची काफी दूर जा गिरी व लहुलूहान हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन आननफानन बालिका को लेकर मूरतगंज ...