Kausambi News: बूंदी फैक्ट्री की कड़ाही, छन्ना और शव के चीथड़े खेतों में मिले
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: प्रयागराज और कौशाम्बी जिले की सीमा पर स्थित चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल थे। कई लोगों के लापता होने की बात कही जा रही थी। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी एनडीआरएफ टीम की मौजूदगी में बचाव कार्य चला। इस दौरान शव के चीथड़े मिले। बूंदी कारखाना की कड़ाही और छन्ना करीब 100 मीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस का मानना है कि लापता मजदूर के शव के ही चीथड़े मिले हैं। अवशेष को जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रयागराज-कौशाम्बी बार्डर पर सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे दर्दनाक घटना हुई। अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ। इससे आसपास के पांच मकान व बूंदी कारखाना जमींदोज हो गया। धमाके के बाद धुएं का गुबार उठने पर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.