कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी शुभम सिंह ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में ज्यादातर बाहर रहता है। घर पर माता व ह्दय रोग पीड़ित पिता लाल प्रताप सिंह रहते हैं।पीड़ित के मुताबिक, पड़ोसी रज्जन सिंह आए दिन माता-पिता को धमकी देता है। फोन करके पीड़ित को भी धमकाता है। मंगलवार को भी उसने धमकी दी। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: घर पर चढ़ कर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...