Kausambi News: बुजुर्गों को दया नहीं, सम्मान के साथ चाहिए अपनों का साथ-आलोक राय
कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: अपनों से बिछड़ने का दर्द क्या होता है, यह वही समझ सकता है जिसने लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर जिंदगी गुजारी हो। कौशाम्बी में मानवता और संवेदनशीलता की एक भावुक मिसाल सामने आई, जब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिवपतिया को चार साल बाद उनके परिजनों से मिलवाकर घर भेजा गया। सम्मानपूर्वक उसे घर ले जाने के लिए आए परिजनों को देख शिवपतिया की आंखे भावुक होकर छलछला उठीं। वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने 70 वर्षीय शिवपतिया को उनके परिजनों से मिलवाने की पहल की। प्रयास सफल हुआ और चार साल बाद शिवपतिया को अपने परिवार के साथ घर लौटने का अवसर मिला। शिवपतिया की घर वापसी ने यह संदेश दिया कि सच्ची समाजसेवा केवल जरूरतमंदों की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बिछड़े अपनों को मिलाना भी मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आलोक राय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.