Kausambi News: बुखार के मरीजों की जांच के लिए नगियामई गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
कौशाम्बी, नवम्बर 6 -- नगियामई गांव में स्वास्थ्य शिविर Kausambi News: सिराथू ब्लॉक के नगियामई गांव में बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह से ही गांव में डेरा डाल दिया और लोगों की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने गांव में 150 से अधिक लोगों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। कई मोहल्लों में बड़ी संख्या में लोग बुखार से परेशान थे। ग्रामीणों की शिकायत थी कि कई दिनों से गांव में लोग बीमार हैं और उन्हें नियमित जांच व दवाओं की जरूरत है। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों की जांच की। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, गांव में कुल 83 बुखार पीड़ित मरीज हैं। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.