कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की भीड़ रही। मेले के दौरान सभी केंद्रों में 945 मरीजों को उपचार किया गया। जबकि जांच के दौरान मिले पांच गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नोडल अधिकारी, अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 1200 पहुंचे इलाज कराने अस्पताल इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्रा...