कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने मंगलवार रात सरायअकिल थाने में पुलिस कर्मियों की रॉल कॉल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी और कार्यों की जानकारी ली। साथ ही बीट बुक का अवलोकन कर अभिलेखों की जांच की। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध और अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में प्रभावी निगरानी जरुरी है। आमजन से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में नियमित भ्रमण तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नज...