कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: जिला मुख्यालय चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चालक बीच सड़क वाहन खड़ा कर सवारी भर रहे हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय समेत करारी रोड, समदा रोड, सिराथू रोड और तहसील मार्ग पर सबसे अधिक समस्या देखने को मिल रही है। बीच सड़क वाहन रोकने से पीछे चल रहे वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी रामलाल, सुरेश और अमित कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऑटो व ई-रिक्शा चालक चौराहे पर लगे यातायात कर्मियों के सामने भी बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी करते हैं। इसी तरह करारी रोड निवासी पुरषोत्तम ने बताया कि जाम क...