Kausambi News: बीच-बचाव करने पर युवक की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के थांभा गांव में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। सिर पर डंडा लगने से उसको गंभीर चोटें आई हैं। मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थांभा निवासी कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम गांव का सूरज अपने पिता शिवभवन से झगड़ा कर रहा था। पीड़ित के मुताबिक, उसके भाई लवलेश ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर दिया। इसी बात पर सूरज आगबबूला हो गया। उसने लवलेश के सिर पर डंडे से कई वार कर दिए। इससे लवलेश खून से लथपथ होकर वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में नगर कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि हत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.