Kausambi News: बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योहर का औचक निरीक्षण किया। अचानक विद्यालय पहुंचे बीएसए ने परिसर की व्यवस्थाओं से लेकर बालिकाओं की शैक्षिक प्रगति तक विभिन्न बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की। इसके बाद बच्चों संग भोजन करते हुए गुणवत्ता परखा।
शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया और उनके शैक्षिक स्तर, विषयवार समझ, पठन-पाठन की स्थिति तथा शिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक बालिका की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण कार्य किया जाए और कमजोर बालिकाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अपेक्षित शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.