Kausambi News: बिना अनुमति एससी की जमीन के बैनामा का आरोप
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: तहसील चायल के पुरखास गांव में अनुसूचित जाति के काश्तकारों की जमीन का सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना गैर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के पक्ष में बैनामा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में तहसील के अधिकारियों पर नियम विरुद्ध कार्रवाई करने और खरीदार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मंडलायुक्त से शिकायत की गई है। पुरखास गांव निवासी मूलचंद्र पुत्र रामविशाल ने बताया कि गांव स्थित भूमि के संक्रमणीय भूमिधर राम अंगद, बेनी बहादुर और राज बहादुर पुत्रगण राम प्यारे अनुसूचित जाति के हैं। आरोप है कि इन्होंने जाति छिपाकर स्वयं को सिंह उपनाम से दर्शाते हुए उक्त भूमि का बैनामा अनवार अहमद खान पुत्र इश्तेखार अहमद निवासी दिया उपरहार, तहसील मंझनपुर के पक्ष में कर दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.