Kausambi News: बिजली की बदहाल व्यवस्था पर फूटा नागरिकों का गुस्सा
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: बिजली की बदहाल व्यवस्था से खफा नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के नागरिकों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। नाराज नगरवासियों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीओ आदर्श केसरवानी को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि गड़बड़ी दूर नहीं किए जाने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के नागरिकों का कहना है कि अव्यवस्थित विद्युत आपूर्ति ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। अघोषित कटौती की जा रही है। लो-वोल्टेज की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जर्जर तारों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो इलेक्ट्रिक से जुड़ा व्यवसाय भी बंद होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: विद्युत आपूर्ति व रात्रिकालीन ट्रिपिंग ने लोगों की उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.