Kausambi News: बिजली का पोल तोड़कर मकान में घुसा धान लदा ट्रक
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के मां झारखंडी नगर में रविवार रात धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। ट्रक मकान में घुसने के बाद पलट गया। हादसे में मकान का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहां लगा बिजली का खंभा भी टूट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी को चोटें आई हैं। करारी कस्बे से धान लादकर एक ट्रक, मध्य प्रदेश जा रहा था। रविवार रात पश्चिमशरीरा कस्बे के मां झारखंडी नगर के पास मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक सीधे प्रेम तिवारी के मकान में जा घुसा और पलट गया। अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रक में फंसे चालक और खलासी को निकाला गया। ट्रक की टक्कर से मकान को काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.