कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: स्थानीय पॉवर हाउस के कूरा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के मोहब्बतपुर अनेठा मजरा अइमापुर में शनिवार को बिजली का तार ठीक करने के दौरान पोल गिरने से लाइनमैन घायल हो गया। बताया गया कि 30 वर्षीय लाइनमैन बब्बू सरोज बिजली के पोल पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक सीलन के चलते पोल गिर गया और वह घायल हो गया। हादसे में उसे काफी चोटें आईं। साथ में मौजूद सहयोगी अजय ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने बब्बू को घर भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...