Kausambi News: बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टाल, जमकर उठाया लुत्फ
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। भरवारी स्थित एसएन कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या आयशा सिद्दीकी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रबंधक नौशाद अहमद ने फीता काटकर बाल मेले का उद्घाटन किया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खानपान के स्टॉल लगाए। बच्चों ने खुद स्टॉल सजाकर खाद्य सामग्री की बिक्री की और मेले को आकर्षक बनाया।कक्षा आठ की छात्रा रानू गुप्ता ने 5880 रुपये की बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू के योगदान को किया याद, छात्राओं ने दी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.