कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी धर्मेंद्र राही ने बताया कि वह मंझनपुर के कोड़र में किराए का मकान लेकर परिवार संग रहता है। साथ ही सड़क निर्माण का कार्य करवाता है। पीड़ित के मुताबिक, शनिवार की सुबह कोड़र गांव के बाहर सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे व उसकी सात वर्षीय बेटी गायत्री को टक्कर मार दी थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...