कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के धन्नी गांव निवासी फूलचंद की आठ वर्षीय पुत्री सुमित्रा गुरुवार सुबह करीब छह बजे घर के पास ही स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने गई थी। वह बाल्टी में पानी लेकर जीटी रोड के किनारे-किनारे अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान कानपुर की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की कार समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...