Kausambi News: बारिश से महिला का कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी बर्बाद
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: स्थानीय ब्लॉक के फरीदपुर सुधवर गांव के मजरा जानकीपुर में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से महिला की पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। हादसे में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। जानकीपुर गांव निवासी रेनू देवी पत्नी विनीत कुमार साहू का कच्चा मकान बारिश की सीलन के चलते अचानक जमींदोज हो गया। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर घर में दबे सामान को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक गृहस्थी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो चुका था। भुक्तभोगी महिला के मुताबिक, मकान गिरने से उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.