कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बागबांसी गांव का मुख्य लिंक मार्ग करीब 20 फीट तक धंस गया। सड़क के बीचों बीच कई फीट गहरा गड्ढा बन जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मार्ग बंद होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोगों ने सड़क के नीचे से पानी निकासी के लिए करीब चार इंच का पाइप डाल रखा था। लगातार बारिश के कारण पाइप के रास्ते बारिश का पानी लगातार सड़क के नीचे जाता रहा। अधिक मात्रा में पानी पहुंचने के कारण मिट्टी कमजोर हो गई और मंगलवार शाम को अचानक करीब 20 फीट सड़क धंस गई। जिस समय सड़क धंसी, उस दौरान कई बाइक सवार और अन्य लोग मार्ग से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि हादसा होते समय कोई वाहन गड्ढे में नहीं गिरा औ...