कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने सोमवार को क्षेत्र में भारी बारिश से हुए फसली नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। किसान नेता ने सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल के पास उदहिन गांव के किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर फसलों का जायजा लिया। किसानों ने बताया कि हाल में हुई तेज बारिश और हवा के चलते खरीफ की फसलें खेतों में गिर गई हैं। पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: डीएम के आदेश के बाद दौड़े अफसर, फसल क्षति का सर्वे शुरू जनपद में बारिश से बड़ी संख्या में किसानों की खरीफ की फसल प्रभावित हुई है। वहीं गंगा नदी में आई बाढ़ के का...