Kausambi News: बारिश से धंसी गांव की मुख्य सड़क, हादसे का खतरा
कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव के मजरा छोटा टिलवा में लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार सुबह गांव के मुख्य मार्ग की आरसीसी सड़क अचानक फट कर धंस गई। सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क धसने के दौरान मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार बाल-बाल बच गए। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों के मुताबिक कड़ा धाम से छोटा टिलवा आने-जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। बारिश का पानी सड़क के नीचे जाने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा दोनों तरफ से फट कर धंस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के कारण धंसा हिस्सा और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकता है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.