Kausambi News: बारिश से कच्ची दीवार ढही, मासूम की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा क्षेत्र के नागी टिकरी गांव में गुरुवार को बारिश से सीझी एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना का विवरण नागी टिकरी निवासी तुलाराम सरोज मजदूरी करता है। गुरुवार की शाम उसकी पांच साल की बेटी सुधांशी घर के समीप ही खेल रही थी। तभी अचानक पड़ोसी बबलू सरोज के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार बारिश के कारण भीगी हुई थी। पास रही सुधांशी इसके मलबे में दब गई। दुर्घटना देख परिवारीजन चीख पड़े। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सहायता और जांच परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वाले पश्चिमशरीरा के निजी अस्पताल भी उसको लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.