Kausambi News: बारिश में मिट्टी की दीवार ढही, चार बकरियों की मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। लोहकट गांव में मंगलवार देर रात लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे के नीचे दबकर चार बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय निवासी राजाराम निषाद पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार रात करीब तीन बजे पशुओं के पास बनी मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। मलबे में पांच बकरियां दब गईं। आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बकरियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.