Kausambi News: बारिश में धंसी पुलिया राहगीरों के लिए बनी खतरा
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: अजुहा नेशनल हाईवे पर कट बंद होने के बाद केन, टांडा और भौतर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों तथा कई स्कूलों के सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन अझुवा-भौतर-केन मार्ग से हो रहा है। लगातार बारिश के चलते केन और टांडा मार्ग के बीच नहर के पास स्थित पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है। मार्ग का एक हिस्सा कट जाने से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अजुहा नेशनल हाईवे पर एनएचएआई द्वारा कट बंद दिए जाने के बाद दर्जनभर गांवों के सैकड़ों लोगों व छात्र-छात्राओं का आवागमन अझुवा-भौतर-केन मार्ग से हो रहा है। मार्ग से प्रतिदिन साइकिल, बाइक एवं चार पहिया वाहनों से सैकड़ो छात्र विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए अभिभावको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.