Kausambi News: बारिश में ढहा कच्चा आशियाना, बेघर होने की कगार पर परिवार
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा की ग्राम पंचायत बसुहार में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। शुक्रवार को कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित बच्चा लाल ने बताया कि कच्चा मकान ही परिवार का एकमात्र सहारा था। मकान गिरने के बाद अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। बरसात के मौसम में बच्चों और महिलाओं के सामने सबसे अधिक परेशानी खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता तथा आवास उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Simdega News: बारिश से कई घर हुआ बुरी तरह से ध्वस्त ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली तो परिवार को भारी कठिनाइयों का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.