Kausambi News: बारिश न होने से बढ़ता जा रहा उमस भरी गर्मी का प्रकोप
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: पिछले सप्ताह दो से तीन दिनों तक रिमझिम बारिश होने के बाद चार दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। इससे उमस भरी गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इतना ही नहीं, बारिश न होने से रोपे गए धान के खेतों में दरारें भी पड़ने लगी हैं। आषाढ़ माह का पहला पखवारा मंगलवार को खत्म हो रहा है। माह के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज अचानक बदला और तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान रह-रहकर जिले भर में रिमझिम बरसात होती रही। इससे मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया था और किसानों ने निजी व राजकीय नलकूपों से खेतों में पानी भरकर रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया था। लेकिन चार दिनों से आसमान साफ हो जाने व तल्ख धूप होने से जहां उमसभरी गर्मी का प्रकोप दिनोदिन बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी ओर रोपे गए धान के खेतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.