Kausambi News: बारिश के साथ तेज हवा से गिरी धान की फसल
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। गुरुवार की सुबह से लेकर शुक्रवार की शाम तक जिले भर में लगातार हुई बारिश से धान की फसलों को अच्छा फायदा हुआ। धान की बालियां आने को हैं। लेकिन शुक्रवार भोर से ही चल रही तेज हवा से यह फसलें जमींदोज हो गईं। खेतों में बिछी फसलों के दाने सड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे होने वाले नुकसान को लेकर अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।जुलाई महीने से रह-रहकर इस बार जिले में अच्छी बारिश होती रही। इसका नतीजा यह रहा कि धान की सभी प्रजाति की फसलों का अच्छा विकास हुआ। यूं कहें कि रोपाई के बाद सिंचाई के नाम पर अन्नदाताओं को इस बार न के बराबर खर्च करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- धान की फसल गिरने से बढ़ी चिंता फसलों को लहलहाता देख अन्नदाता खुशी से झूम रहे थे। कम व अधिक जोत वाले किसानों खुद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.