कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के गरई ग्रामसभा में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि, मकान गिरने से पूरी गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया और परिवार बेघर हो गया। गरई निवासी ज्ञान सिंह पुत्र देवेंद्र नाथ का कच्चा मकान तेज बारिश के कारण गुरुवार की सुबह अचानक धराशायी हो गया। ज्ञान सिंह के तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र अवधेश कुमार और दूसरे पुत्र अवनीश कुमार शादीशुदा हैं तथा अलग मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मकान ढहने से बेघर हुए अनाथ बच्चों को दिया आर्थिक सहायता सबसे छोटे पुत्र मनीष कुमार अपने माता-पिता के साथ इसी कच्चे मकान में रहते थे। मकान गिरने ...