Kausambi News: बारिश के दौरान गिरा नीम का पेड़, बाल-बाल बचे लोग
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा क्षेत्र के खाचकीमई गांव में शुक्रवार को हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच आबादी के बीच खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया।स्थानीय निवासी अरुण कुमार, शिव मोहन, रामबाबू सहित अन्य लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया गया था कि आबादी के बीच स्थित विशाल नीम का पेड़ लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ की स्थिति और कमजोर हो गई, जिसके चलते वह गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रीय लेखपाल को मोबाइल के माध्यम से पेड़ गिरने की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.