कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: क्षेत्र में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पीएचसी नेवादा की ओर से सात स्थानों पर फर्स्ट एड पोस्ट (एफएपी) स्थापित कर मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है। प्रत्येक टीम में चिकित्सक, एएनएम, सीएचओ, बीएचडब्ल्यू और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कटैया, मल्हीपुर, नंदा का पुरवा, यूसुफपुर, पिपरहटा, उमरावल और औधन में एफएपी बनाए गए हैं। कटैया और मल्हीपुर में डॉ. सचिन केसरवानी की अगुवई में टीम तैनात की गई है। यह भी पढ़ें- संभावित बाढ़ को लेकर मेडिकल टीम का किया गया गठन नंदा का पुरवा में डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, एएनएम राजकली देवी और बीएचडब्ल्यू व...