Kausambi News: बाढ़ : राहत एवं बचाव संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी करें
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने गुरुवार को संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत यमुना नदी के तटीय क्षेत्र स्थित ग्राम पाभोसा का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से विगत वर्ष यमुना में आई बाढ़ की स्थिति, प्रभावित परिवारों की संख्या तथा राहत-बचाव कार्यों से जुड़ी जानकारी हासिल की। उन्होंने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया जाए तथा संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत एवं बचाव संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा ली जाएंगी, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.