Kausambi News: बाजार से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोसकहा गांव की मालती देवी पत्नी बुधई ने बताया कि चार अक्तूबर की देर शाम उसका बेटा दरोगा किसी काम से बैगवां बाजार गया था। लौटते वक्त बैगवां चौराहे के समीप गांव के ही सगे भाई मंगल व बीरन ने उसे रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया। इससे युवक को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.