कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में मंगलवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की सितंबर माह की बैठक हुई। डीएसपी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएसपी ने व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और बाजारों में पुलिस गश्त से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित व प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों एवं भीड़ भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास पिकेट ड्यूटी और पुलिस गश्त मजबूत करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: चंडीस्थान बाजार में लगाए जाएंगे हाई प्रोफाइल कैमरे व्यापारियों से...