Kausambi News: बाग में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के जेहीदपुर निवासी एक महिला का शव रविवार की शाम गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की बात कही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जेहीदपुर निवासी ललई प्रसाद किसानी करते हैं। उनकी पत्नी सरोजा देवी (50) गृहणी थीं। पुलिस व परिजनों के मुताबिक, करीब तीन-चार महीने से सरोजा देवी की तबीयत खराब चल रही थी। पहले स्थानीय स्तर पर और अब प्रयागराज के निजी अस्पताल से उनका इलाज कराया जा रहा था। रविवार की शाम सरोजा देवी गांव के बाहर पशुशाला जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक नहीं लौटीं तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने पशुशाला के पास बाग में पेड़ पर लटकता हुआ सरोजा देवी का शव देखा। घटना के बाद मौके पर गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.