कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा का मजरा भैरोंपुर महुवा के बाग से सैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को दबोचकर लिखापढ़ी के बाद न्यायालय के सुपुर्द कर दिया जबकि मौके से छह जुआरी फरार हो गए।सैनी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक बलवीर सिंह कांस्टेबल रूप किशोर यादव, सतेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार सोमवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एसआई ने हमराहियों के साथ गनपा के मजरा भैरोपुर में स्थित महुवा की बाग में सजी जुए की फड़ में छापा मार दिया। चार जुआरियों को पकड़ा गया, जबकि छह जुआरी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए रमई का पुरवा निवासी रिंकू पुत्र मोहन लाल, वीरेंद्र पुत्र मिश्रीलाल, वीर सिंह पुत्र उदय सिंह के विरुद्ध लिखापढ़ी कर 52 ताश व फड़ से ब...