Kausambi News: बाउंड्रीवाल गिराई, उलाहना देने पर धमकाया
कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: मंझनपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर पतौना निवासी रोशनलाल ने बताया कि सात मई को गुड़िया देवी पत्नी गुलाबचंद्र ने एक भूमि का एग्रीमेंट उनके बेटे विनय कुमार को किया था। एग्रीमेंट की अवधि 11 माह है। पीड़ित के मुताबिक, 30 सितंबर को उन्होंने उसी भूमि में मिट्टी डालकर करीब तीन फीट ऊंची बाउंड्रीवाल बनवाई थी। आरोप है कि छह अक्तूबर की रात गांव के मुन्नालाल, कैलाशचंद्र, गुलेश कुमार, सुजीत कुमार, सुनील कुमार और कुछ अज्ञात लोगों ने चहारदीवारी को गिरा दिया। इसका उलाहना देने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.