Kausambi News: बाईपास पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के चूहा पीरन निवासी मोहम्मद अतीक पुत्र सगीर अहमद रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी परवीन बानो और दो वर्षीय बेटे सुफियान के साथ बाइक से सैनी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक देवीगंज बाईपास पर पहुंची, सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर मंझनपुर थाना क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी खिन्नी लाल पुत्र बल्लू सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा भेजा। हालत गंभीर होने पर खिन्नी लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.