कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के भक्तन का पूरा निवासी परवेश ने बताया कि चार अगस्त को उसके पिता दयाराम मां के साथ ननिहाल इलाके के ही गोबरसहाई गांव गए थे। आरोप है कि वहां गोबरसहाई निवासी लवलेश ने तेज रफ्तार में बाइक चलाते पिता को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता को गंभीर चोट आई। इलाज के लिए कहने पर लवलेश ने दंपती की पिटाई की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...