Kausambi News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की छीनी चेन
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी के सिंघिया गांव की 55 वर्षीय स्नेहलता मिश्रा पत्नी संत कुमार मिश्रा रोज की तरह सोमवार की सुबह पैदल गिरसा की तरफ मार्निंग वाक कर रही थीं। सिंघिया पुलिस चौकी से थोड़ा आगे जैसे ही वह पहुंचीं, भरवारी की तरफ से एक बाइक से आए दो बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद बदमाश मंझनपुर की तरफ बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भाग निकले। इस संबंध में थाना प्रभारी कोखराज संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.