कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: कोखराज के अमहा गांव में शनिवार की रात को सामान लेकर बाइक से लौट रहे युवक को पिता-पुत्रों ने रास्ते में रोक कर बेरहमी से पीटा। इससे युवक को चोटें आई हैं। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमहा गांव निवासी रामस्वरूप पुत्र भुन्नू शनिवार की शाम को भरवारी बाजार सामान लेने गया था। सामान लेकर वह वापस आ रहा था, जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा। गांव के ही भोला पुत्र अदालती ने अपने बेटे जनार्दन व मंगल प्रसाद के साथ उसको रास्ते में रोक लिया। बाइक से उतारने के बाद गाली-गलौज करते हुए उसको पीटना चालू कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। रामस्वरूप का कहना है कि आरोपियों की पिटाई से उसको चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले क...