Kausambi News: बाइक सवारों ने सरेराह युवक को पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब मजरा नादिरगंज निवासी मिथुन पुत्र हुबलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह किसी काम से साइकिल लेकर चकमाहपुर जा रहा था। जलालपुर रेलवे के अंडर पास के समीप पानी की छीन पड़ने पर विपक्षी गोविंद गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथी रमेश पाल, अरविंद पाल व भाई के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.