कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत सोमवार को महिला पुलिस कर्मियों ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में भव्य बाइक रैली निकाली। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में आयोजित रैली के दौरान आमजन को महिला सुरक्षा व शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह शामिल हुईं। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर मंझनपुर चौराहा, जामा मस्जिद कस्बा मंझनपुर व मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः एसपी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने माइक, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स...