कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव की रुबी पत्नी रोहित ने बताया कि रविवार की शाम वह अपने पांच वर्षीय बेटे आयुष को साथ लेकर बिस्किट दिलाने घर के समीप स्थित दुकान जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार ने बेटे को टक्कर मार दी थी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद लोगों ने बाइक चालक संजय पुत्र मान सिंह निवासी अकबरपुर थाना एयरपोर्ट को पकड़ लिया था। पुलिस ने मुकदमा कायम कर उसका चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: तेज रफ्तार बाइक ने पांच साल के मासूम को रौंदा, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...