Kausambi News: बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर
कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: कोखराज थाना के सामने आठ अक्तूबर को बाइक से घर जा रहे आकाश चंद्र पुत्र नरेश चंद्र निवासी खलीलाबाद (रोही) को प्रयागराज से कानपुर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। हादसे में आकाश चंद्र को गंभीर चोटें आई थी। उसे एंबुलेंस से जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद मंगलवार को आकाश की मां मधु कुमारी ने हादसे की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक चालक अमन निवासी कानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.